10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार:परसरामपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई

5
Advertisement

बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जग प्रसाद (35) पिता राम बुझारत के रूप में हुई है। वह ग्राम नागपुर कुंवर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती का निवासी है। पुलिस ने आरोपी की पकड़कर जेल भेज दिया है।
Advertisement