परसुरामपुर पुलिस ने 7 अभियुक्तों का चालान किया:शांति भंग की आशंका में BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई

2
Advertisement

बस्ती जिले के परसरामपुर थाने ने शांति भंग की आशंका में सात अभियुक्तों का चालान किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता सुरक्षा (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की है। यह कदम अपराधों और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया। चालान किए गए अभियुक्तों में सिकंदरपुर, परसरामपुर निवासी फैजुल हसन (40 वर्ष); धेनुगवा खुर्द, परसरामपुर निवासी करन कन्नौजिया (21 वर्ष) और कौशल कुमार (20 वर्ष); बेनीनगर, परसरामपुर निवासी चंदन निषाद (20 वर्ष); नरायनपुर पाण्डेय, परसरामपुर निवासी लवकुश (21 वर्ष) और हरिश्चंद्र यादव (25 वर्ष); तथा कुनगाई खुर्द, पैकोलिया, परसरामपुर निवासी राहुल कुमार (24 वर्ष) शामिल हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक झारखण्डेय पाण्डेय, उपनिरीक्षक उमेश चंद वर्मा, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दूबे, कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल योगेश यादव, कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल अरविंद यादव की टीम शामिल थी।
Advertisement