बस्ती में मृतक छात्रा के परिजन से मिले महादेवा विधायक:पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया, सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर की थी हत्या

1
Advertisement

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी/मईपुर गांव में 2 मार्च 2026 की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में सो रही 12वीं कक्षा की छात्रा की एक जिद्दी आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और उसकी असहमति से नाराज़ होकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता दिनेश चंद, जो पंजाब में कार्यरत थे, सूचना मिलते ही गांव लौट आए और प्रशासन से अपनी बेटी के लिए कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक दूधराम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने इस घटना के लिए पुलिस की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। विधायक ने साथ ही नवागत पुलिस कप्तान के त्वरित निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार अधिकारी बताया और विश्वास जताया कि पीड़ित परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Advertisement