दुबौलिया में होली पर राधा कृष्ण शोभायात्रा निकली:राम जानकी सेवा समिति ने किया आयोजन, कस्बे के लोग हुए शामिल

0
Advertisement

दुबौलिया में बुधवार को होली के अवसर पर राम जानकी सेवा समिति की ओर से राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कस्बे के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा हनुमान गढ़ी से शुरू होकर दुबौलिया के अंदरूनी बाजार से गुजरी। इसके बाद राम जानकी मार्ग होते हुए यह दोबारा हनुमान गढ़ी पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में कस्बे के कई सम्मानित व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें बब्लू अग्रहरि, अरुण अग्रहरि, एडवोकेट हरीश गुप्ता, बालगोविंद अग्रहरि, अशोक जयसवाल, अशोक अग्रहरि, सोनी लाल अग्रहरि, अंबिका प्रसाद कसौधन, जगदंबा प्रसाद कसौधन, विश्वजीत अग्रहरि, दिवाकर कसौधन, मंगल प्रसाद कसौधन, सत्यवान सोनी, राम जग कसौधन और गोरखनाथ सोनी शामिल रहे।
Advertisement