थाना AHT टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान, बाल श्रम/भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान एवं ‘बचपन बचाओ’ जागरूकता आंदोलन के अंतर्गत चलाया गया चेकिंग अभियान*

15
Advertisement

शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान, बाल श्रम/भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान तथा बचपन बचाओ आंदोलन के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी—AHT)* के पर्यवेक्षण में श्री सूरज कुमार, प्रभारी थाना AHT बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 एवं बाल श्रम/भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान तथा बचपन बचाओ आंदोलन के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां भी पढ़े:  Iran Protest: ईरान में तनाव बरकरार, अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

आज दिनांक20.01.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत आमजन, दुकानदारों एवं होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट/वर्कशॉप के मालिकों से संवाद कर मिशन शक्ति अभियान, बाल श्रम/भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान तथा बचपन बचाओ आंदोलन के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान होटल, ढाबा एवं वर्कशॉप मालिकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है तथा ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी पढ़े:  खालिदा जिया के बेटे की 17 साल बाद बांग्लादेश वापसी,एयरपोर्ट पर एक लाख लोग पहुंचे, 3 घंटे रोड शो किया

इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में *थाना AHT टीम से म0उ0नि0 नीलोफर बानो उ0नि0 अमित कुमार* मय टीम उपस्थित रही।

Advertisement