सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा बड़हरा महंत स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मठ में 4 जनवरी को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन ने इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मठ के मठाधीश ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू और हिंदुत्व की एकता व संगठन की चेतना को मजबूत करना है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य और प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन भजन प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में कई गणमान्य व्यक्ति अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान पारिवारिक व सामाजिक संगठन और सद्भावना जैसे विषयों पर चिंतन-मनन किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य है कि व्याख्यानों के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोया जा सके। आयोजकों ने सभी हिंदू परिवारों से इस ‘हिंदू एकता’ कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का विनम्र निवेदन किया है।
बड़हरा महंत जगन्नाथ मठ में विराट हिंदू सम्मेलन: सिसवा में 4 जनवरी को आयोजन, भजन-व्याख्यान से गूंजेगा हिंदुत्व का संदेश – Siswa(Maharajganj) News