पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर बैंक सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। बहुआर चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैठवलिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही बैंक के बाहर खड़े वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने बैंकों में लगे सिक्योरिटी अलार्म और इमरजेंसी सिस्टम की भी पड़ताल की। चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि यह अभियान ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। बैंक मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी असामान्य स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इस मौके पर उप निरीक्षक कपिल प्रजापति, अंकित यादव, शिव प्रताप सिंह, आनंद यादव और कुलदीप यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
बैंक सुरक्षा के लिए पुलिस का अभियान: बैठवलिया में चेकिंग और संदिग्धों से पूछताछ – Bahuar(Nichlaul) News