रामपुरमीर में जमीन पैमाइश पर दो गुटों में मारपीट: चार आरोपियों पर केस दर्ज, मामले की जांच जारी – Mohanpur(Nichlaul) News

9
Advertisement

महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरमीर गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। यहां महिला से भी मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के रामनिवास यादव, रजनीश यादव, मनीष यादव और मंजेश यादव उनकी जमीन पर जबरन पार्क बनवाने के उद्देश्य से नाप-जोख कर रहे थे। जब महिला और उनके पुत्र ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर महिला और उनके पुत्र को लात-घूंसों व डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के दौरान पीडिता जमीन पर गिर गईं। खींचतान में उनके अर्धनग्न होने का भी आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में युवक की दाहिनी आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विधिक जांच-पड़ताल की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  निचलौल में तेंदुए की दहशत,: वन विभाग ने रात में एलाउंसमेंट कर ग्रामीणों को किया सतर्क - Nichlaul News
Advertisement