बूथ लेवल अधिकारी को जिले में मिला प्रथम स्थान: सबया में निर्वाचन आयोग ने 10 हजार रुपए दिए, ग्रामीणों ने बधाई दी – Sabaya(Nichlaul) News

5
Advertisement

महाराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड स्थित ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सतनारायण प्रजापति को निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत निर्वाचन नामावली में उत्कृष्ट कार्य के लिए सतनारायण प्रजापति को यह सम्मान दिया है। उन्हें प्रोत्साहन राशि के तौर पर 10,000 रुपये भी प्रदान किए गए हैं। ग्रामीणों ने सतनारायण प्रजापति के कार्य की सराहना की। कोमल भारती, नरसिंह यादव, जनार्दन वर्मा, नसीब देवन, निशा भारती, संतोष नारायण, रामसमुझ प्रजापति, छोटकन वर्मा, विजई, रवि कुमार, सोनू शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, अवधेश गुप्त, विकेश गुप्त और विनोद चौरसिया सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सतनारायण ग्राम सभा के सभी कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से निभाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सतनारायण प्रजापति न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हैं, बल्कि वे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं।
Advertisement