महराजगंज जिले के मिठौरा विकास खंड में नवनिर्मित अत्याधुनिक मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया गया। सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने ब्लॉक परिसर में फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस नए सभागार से अब ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक व्यवस्थित मंच उपलब्ध हो गया है। हॉल के उद्घाटन के बाद देर शाम मिठौरा क्षेत्र पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। और बिधायक जी ने नये हाल मे सम्बोधन भी किया इसमें क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जन प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। बैठक के दौरान मिठौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता ने दिग्विजय मौर्या का स्वागत किया। उन्होंने अंग वस्त्र और डायरी भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, महराजगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल सहित सत्ता पक्ष और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह नवनिर्मित मीटिंग हॉल पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने विकास कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मिठौरा ब्लॉक में नवनिर्मित मीटिंग हॉल का उद्घाटन: सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने किया लोकार्पण – Bhagatar(Nichlaul) News