होली पर राप्ती नदी में बड़ा हादसा, चार बच्चे डूबे:श्रावस्ती में तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती,एक की तलाश जारी, होली की खुशियां मातम में बदलीं

3
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरहनिया गांव में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। रंग खेलने के बाद राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। इनमें से तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्ची देर शाम तक लापता रही। गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सेमरहनिया गांव की कुमकुम (8 वर्ष) पुत्री मनीष, उर्मिला (10 वर्ष) पुत्री शेर बाबू, अंशिका (9 वर्ष) पुत्री खिलाड़ी और लक्ष्मण (12 वर्ष) पुत्र शेर बाबू होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवक ने बचाई तीन बच्चों की जान मौके पर मौजूद मंगली पुत्र सुभाष ने बच्चों को डूबते देख तुरंत नदी में छलांग लगा दी और साहस दिखाते हुए तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया। इनमें उर्मिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बच्चों को तत्काल भिनगा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला की स्थिति नाजुक बताई। एक बच्ची अब भी लापता, तलाश जारी कुमकुम नामक बच्ची का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस बल ने नदी में सर्च अभियान चलाया। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त मदद भी लगाई गई है और तलाश जारी है। परिवार और गांव में शोक लापता कुमकुम के पिता मनीष (45 वर्ष) हरियाणा में मजदूरी करते हैं। कुमकुम के दो भाई हैं—आलोक (12 वर्ष) और एक छोटा भाई लगभग एक वर्ष का। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मल्हीपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। होली के दिन हुए इस हादसे से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
Advertisement