सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव नहर किनारे मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार शाम करीब तीन बजे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा नहर मोतीपुर के किनारे हुई। राहगीरों ने नहर किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बनारसी गौड़ (70 वर्ष) पुत्र रामजी गौड़ निवासी लक्ष्मीपुर एक डंगा छोटका टोला के रूप में हुई है। मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि उनके पिता अपनी बेटी के घर परसामीर गए थे और साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। उनके पास च्यवनप्राश का एक डिब्बा भी था। पुलिस को आशंका है कि रास्ते में अचानक गिरने से उनकी मौत हो गई होगी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
महराजगंज में नहर किनारे मिला वृद्ध का शव: बेटी के घर से लौटते समय मौत की आशंका, जांच जारी – Mohanpur(Nichlaul) News