नौतनवा में मतदाता सूची में नेपाली नाम जोड़ने का आरोप: पूर्व विधायक ने BLO पर लगाए आरोप – Sonauli(Nautanwa) News

7
Advertisement

नौतनवा में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने नौतनवा के उप जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने ग्राम सभा पुरैनिया, विकासखंड नौतनवा में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पत्र में पूर्व विधायक ने उल्लेख किया है कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित BLO ने कथित तौर पर धन उगाही कर नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। त्रिपाठी ने इस कृत्य को चुनावी प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताया है। त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी से इस मामले की तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मतदाता सूची में शामिल किए गए नेपाली नागरिकों के नामों को तुरंत निरस्त किया जाए तथा दोषी BLO के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, BLO ओम बालिका ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
यहां भी पढ़े:  पचपेड़वा पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया:महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
Advertisement