खैरीघाट पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक: पुलिस ने महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी – Shivpur(Bahraich) News

7
Advertisement

बहराइच में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत थाना खैरीघाट की टीम ने मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज, बरदहा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश–निर्देशों के क्रम में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें निडर होकर पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े टोल फ्री नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076, 112, 181, 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1930 शामिल हैं। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं— कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना—के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया गया। मानव तस्करी एवं बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक महंथ शर्मा, कांस्टेबल अवधेश यादव, दिलीप प्रजापति, महिला आरक्षी नीरज सिंह और महिला आरक्षी आशा शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की और इसे उपयोगी बताया।
यहां भी पढ़े:  रुधौली लोक अदालत में 46 मामलों का निस्तारण:न्यायाधिकारी आशुतोष शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
Advertisement