महाराजगंज में अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोईया महासंघ की महाराजगंज इकाई ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष बिंदु देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रसोइयों का मानदेय कम से कम 10,000 रुपए प्रति माह किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार न तो समय पर मानदेय देती है और न ही इसमें बढ़ोतरी कर रही है, जबकि रसोईया विद्यालयों में भोजन बनाने के साथ-साथ साफ-सफाई का कार्य भी करती हैं। महासंघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इन मांगों में सभी रसोइयों को प्रत्येक माह मानदेय का भुगतान, मानदेय को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति माह करना, केंद्र सरकार द्वारा मानदेय में जल्द बढ़ोतरी का आदेश जारी करना, मई माह का बकाया मानदेय देना और रसोइयों का स्थायीकरण करना शामिल है। बिंदु देवी ने चेतावनी दी कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो रसोईया लखनऊ और दिल्ली में सचिवालय का घेराव करेंगी। इस दौरान सरस्वती देवी, विनय लाल, राजवंशी शर्मा सहित कई अन्य रसोईया मौजूद थीं।
महराजगंज में रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग: 10 हजार रूपए प्रति माह करने को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन – Banspar Baijauli(Maharajganj sadar) News