बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला बहराइच थंडर्स ने बहराइच हंटर्स को 76 रनों से हराकर जीत लिया। इस मैच में कुशल गोयल और नित्यम श्रीवास्तव अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर बहराइच थंडर्स के कप्तान वत्सल सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 22 ओवरों में टीम ने 5 विकेट खोकर 153 रन बनाए। बहराइच हंटर्स की ओर से कृष्णा सिंह ने 3 विकेट लिए। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच हंटर्स की टीम 15.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर केवल 77 रन ही बना सकी। बहराइच थंडर्स के अक्षत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इस तरह बहराइच थंडर्स ने यह मुकाबला 76 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। अक्षत सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि वत्सल सिंह को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। मैच में अकील अहमद और आतिफ खान ने अंपायर की भूमिका निभाई। यश चौरसिया स्कोरर रहे और आदिल जमीर ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस दौरान सुनील राय, रामानंद सिंह, भूपेंद्र पांडे, आयुष चित्रांश, देवाशीष राय, प्रदीप गुप्ता, आशुतोष कैराती, कार्तिकेय सिंह, सारिक सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला बहराइच ग्लैडिएटर्स और बहराइच डेयरडेविल्स के बीच खेला जाएगा।
बहराइच थंडर्स ने दूसरा मुकाबला 76 रनों से जीता: ग्लैमरस प्रीमियर लीग में बहराइच हंटर्स को हराया – Bahraich News