मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के हटवा बुजुर्ग में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में महिला कांस्टेबल उर्मिला ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामसेवक प्रसाद, अरविंद कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल मुकुन्द चौहान, विजय गुप्ता, कांस्टेबल मुकेश कुशवाहा और महिला कांस्टेबल उर्मिला सहित आदि उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन:हटवा बुजुर्ग में महिलाओं को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी