मिठौरा (महराजगंज) के सांसद आदर्श ग्राम हरिहरपुर में शनिवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांव और घर तक पहुँचाने की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए ग्रामीणों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। चौपाल में जिलाधिकारी ने ‘VB-G राम जी’ योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अब मनरेगा के स्थान पर इस नई योजना को लागू किया जा रहा है। इसके तहत अब ग्रामीणों को वर्ष में न्यूनतम 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पूर्व में मनरेगा के अंतर्गत केवल 100 दिन का प्रावधान था। इस योजना का मुख्य लक्ष्य स्थायी आजीविका का सृजन और ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचनाओं का विकास करना है। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य बताया और कहा कि भविष्य में कृषि लाभ इसी के माध्यम से मिलेंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में ‘पीएम सूर्यघर योजना’ के लाभ गिनाते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ₹1.08 लाख तक का अनुदान दे रही है, जिससे बिजली बिल में कमी और अतिरिक्त आय संभव है। चौपाल के दौरान मौके पर ही 225 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 16 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हरिहरपुर ग्राम पंचायत में 753 परिवार निवास करते हैं, जहां वर्तमान में 908 लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं: सांसद आदर्श ग्राम हरिहरपुर में लगी चौपाल – Bhagatar(Nichlaul) News