भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को 40 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सीमा स्तंभ संख्या-500 से लगभग 600 मीटर की दूरी पर और नो मैंस लैंड से करीब 20 मीटर अंदर स्थित ‘ई’ समवाय झुलनीपुर, सशस्त्र सीमा बल के चेक पोस्ट पर हुई। यहां नेपाल से भारत और भारत से नेपाल आने-जाने वाले व्यक्तियों की नियमित तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान, दोपहर लगभग 13:50 बजे एक व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर अपने हाथ में एक बोरी लेकर आता हुआ दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी से 40 शीशी नेपाली देशी 20-20 ऑरेंज शराब बरामद की गई। मौके पर ही उक्त व्यक्ति और उसके पास से बरामद 40 शीशी नेपाली शराब को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया। संबंधित विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली शराब जब्त: एसएसबी और आबकारी विभाग ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार – Bahuar(Nichlaul) News