बृजमनगंज सीएचसी का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया: अधीक्षक व फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए – Brijmanganj(Maharajganj) News

3
Advertisement

महाराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ प्रसाद ने मंगलवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर करीब ढाई बजे अस्पताल पहुंचने पर सीएमओ ने सबसे पहले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता और फार्मासिस्ट वेद प्रकाश अग्रहरि अनुपस्थित पाए गए। अधीक्षक के बारे में बताया गया कि वे क्षेत्र भ्रमण पर थे। केवल एक संविदा चिकित्सक डॉ. सुधीर पांडेय ही मौजूद मिले। सीएमओ ने फार्मासिस्ट वेद प्रकाश अग्रहरि को अनुपस्थित मार्क किया। इसके बाद सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी कक्ष का गहन निरीक्षण किया। प्रसव वार्ड में उन्होंने एएनएम नीतू से प्रसव की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ डॉ. प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी जरूरतमंदों और गरीब मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डेंटिस्ट डॉ. आफरीन, अजय पाल, शिव प्रकाश, ममता जायसवाल, देवेंद्र कुमार, अंकिता, विनय, मकबूल, रामेश्वर और अनवर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में दोस्त के साथ निकला युवक नाले में मिला: इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव; आरोपी हिरासत में - Maharajganj News
Advertisement