श्रीदत्तगंज ब्लॉक में गायडीह से जीतनगर को जोड़ने वाला लगभग 3 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। इस खराब सड़क के कारण करीब 20 ग्रामों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन वर्षों से मार्ग की स्थिति खराब है, जिससे स्कूली बच्चों, बीमार व्यक्तियों और आम राहगीरों को अस्पताल तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में गंभीर समस्या हो रही है। आए दिन इस टूटी सड़क पर वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। स्थानीय समाजसेवी उमेश चंद्र वर्मा ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पूरी तरह दलदली हो जाती है, जिससे यातायात लगभग ठप हो जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मार्ग को दुरुस्त कर पुनर्निर्माण कराने की शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
गायडीह-जीतनगर मार्ग जर्जर, 20 गांवों को परेशानी:समाजसेवी ने डीएम को सौंपा पत्र, मरम्मत की मांग