उदितपुर के जवान ने पूरी की सीआरपीएफ ट्रेनिंग: ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर लगाए जय हिंद के नारे – Uditpur(Pharenda) News

2
Advertisement

उदितपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा कन्हाई निवासी मंजीत यादव ने कोबरा कमांडो का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर घर वापसी की। उनके लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए। मंजीत यादव का चयन सीआरपीएफ में हुआ था, जिसके बाद उन्होंने कोबरा कमांडो का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने यह विशेष कमांडो प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। मंजीत के घर लौटने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं और देशभक्ति गीतों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोलहु यादव, जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश डंपी यादव, त्रिलोकी यादव, ब्रह्मदेव, दिनेश यादव सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  कर्मा देवी समूह का 16वां स्थापना दिवस संपन्न:बस्ती में गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि, छात्रों-शिक्षकों को मिला सम्मान
Advertisement