खिचड़ी मेले को लेकर सीमा पर चेकिंग अभियान: पुलिस और एसएसबी ने हर आने-जाने वाले की जांच की – Bahuar(Nichlaul) News

6
Advertisement

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बृहस्पतिवार को झुलनीपुर, बहुआर, कनमिसवा और शीतलापुर क्षेत्रों में चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की गई। इस अभियान में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समवाय झुलनीपुर, शीतलापुर चौकी प्रभारी और बहुआर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने बाइक सहित सभी वाहनों और पैदल यात्रियों को रोककर उनकी बारीकी से जांच-पड़ताल की। विशेष रूप से नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की कड़ाई से जांच की गई। केवल गहन जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। शीतलापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसएसबी और पुलिस द्वारा जगह-जगह यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
यहां भी पढ़े:  शाहपुर में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित:101वीं जयंती पूर्व संध्या पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया कार्यक्रम
Advertisement