स्वामी दयानन्द विद्यालय में मकर संक्रांति पर यज्ञ:सुरतीहट्टा बस्ती में हुआ आयोजन, सुख-समृद्धि की कामना

5
Advertisement

सुरतीहट्टा बस्ती स्थित स्वामी दयानन्द विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। यह पर्व एकादशी व्रत के कारण एक दिन बाद मनाया गया। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय के सानिध्य में यज्ञ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए आहुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में ओम प्रकाश आर्य ने मकर संक्रांति के धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और नवचेतना का संचार करता है। यह त्याग, तप और सदाचार की प्रेरणा देता है। आर्य ने आगे बताया कि सूर्य के उत्तरायण होने से अगले छह महीने का समय पुण्यकाल माना जाता है। महाभारत काल में पितामह भीष्म ने भी अपनी इच्छित मृत्यु के लिए उत्तरायण का समय चुना था। इस अवसर पर आदित्यनारायण गिरि ने तिल-गुड़ के सेवन, तिल के जल से स्नान और तेल मालिश के स्वास्थ्य लाभ बताए। कार्यक्रम में नीतीश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, शिवांगी गुप्ता, पूजा साहनी, ज्योति सोनी, स्वप्नल, महक अनीशा मिश्रा, अंशिका पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  चेयरमैन ने नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया:बढ़नी चाफा में गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए दिए निर्देश
Advertisement