महाराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा महाराजगंज के ठूठीबारी और बरगदवां समवाय क्षेत्रों में युवाओं के लिए आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह नागरिक कल्याण कार्यक्रम युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राधा कृष्ण इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के युवाओं और युवतियों को केन्द्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, दस्तावेजों की तैयारी और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। ठूठीबारी वीओपी इंचार्ज शीवपूजन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षकों ने अभ्यर्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्हें यह भी समझाया गया कि नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से वे केन्द्रीय सशस्त्र बलों में चयन में सफल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, उन्हें केन्द्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती के अवसरों के प्रति जागरूक कर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 450 युवाओं और युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महाराजगंज द्वारा आयोजित इस प्रकार के नागरिक कल्याण और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये प्रयास राष्ट्र सेवा के लिए एक सशक्त और प्रशिक्षित युवा वर्ग तैयार करने की दिशा में निरंतर सार्थक योगदान दे रहे हैं।
महराजगंज में युवाओं को दिया गया भर्ती पूर्व प्रशिक्षण: ठूठीबारी में केन्द्रीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की तैयारी – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News