बलरामपुर जनपद के विकासखंड रेहरा बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा रेहरा में धर्म ध्वजाधारी परिषद द्वारा एक खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन 16 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे शुरू हुआ। यह सहभोज धर्म ध्वजाधारी परिषद के प्रदेश प्रभारी रंजीत आजाद और प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश चतुर्वेदी के पैतृक गांव में आयोजित किया गया था। श्री रंजीत आजाद के हाथों इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मंडल प्रभारी लालता प्रसाद राजपूत, मंडल अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद निषाद, मंडल मीडिया प्रभारी पवन कुमार चौबे, जिला मीडिया प्रभारी हंसराज शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी और ब्लॉक संयोजक जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी प्रमुख थे। आकाश कुमार पटवा, मुरली निषाद, चैतू गौतम और शिवकुमार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। भंडारे में लगभग डेढ़ हजार लोगों ने खिचड़ी सहभोज का प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन ग्राम सभा रेहरा स्थित काला काली माता मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
बलरामपुर के रेहरा गांव में सहभोज:धर्म ध्वजाधारी परिषद ने किया आयोजन, 1500 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद