सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बनकटा से दो गैस सिलेंडर चोरी हो गए हैं। अज्ञात चोरों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जाफर अली ने बताया कि 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद जब विद्यालय खोला गया, तब चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि रसोई घर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा बाहर से बंद था। ताला कुंडी में लटक रहा था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि रसोई घर से दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। प्रधानाध्यापक जाफर अली ने मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।
बनकटा के प्राथमिक विद्यालय से दो गैस सिलेंडर चोरी:शीतकालीन अवकाश में रसोई घर का ताला तोड़कर वारदात