लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र के सदर बीट जंगल में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक तेंदुए ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ये युवक ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया के निवासी हैं। घायलों की पहचान रमजान अली और श्रीधर यादव के रूप में हुई है। रमजान अली जंगल में घास काटने गए थे, जबकि श्रीधर यादव अपनी भैंस चराने के लिए जंगल में मौजूद थे। तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर पंजे से घायल कर दिया। हमले के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को जंगल की तरफ न जाने और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
महराजगंज में तेंदुए ने दो युवकों को किया घायल: लक्ष्मीपुर रेंज में हमला, दोनों जिला अस्पताल रेफर – Ekma(Nautanwa) News