मोतीपुर पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी: एक आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज; जेल भेजा गया – Mihinpurwa(Bahraich) News

3
Advertisement

मोतीपुर पुलिस ने अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी खैरी समैसा में की गई। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी। उप निरीक्षक सुरेशचंद गिरी अपने हमराह कॉन्स्टेबल उदय सेन चौधरी और कॉन्स्टेबल विनय यादव के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो पिपियों में कच्ची शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और अभियुक्त को मौके से दो पिपियों में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पतिराम पुत्र लल्ला, निवासी ग्राम टेढ़ी खैरी समैसा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी को देर शाम करीब 6:20 बजे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
यहां भी पढ़े:  राजकीय हाईस्कूल में कैरियर मेला आयोजित: रामपुर धोबिया में विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement