शुगर मिल पर कर्मचारियों का प्रदर्शन: महाराजगंज में वेतन भुगतान और सेवा शर्तों को लेकर जताया आक्रोश – Bahuar(Nichlaul) News

7
Advertisement

महाराजगंज जनपद की शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी महीनों से लंबित वेतन भुगतान, सेवा शर्तों और श्रम अधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर आक्रोशित थे। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी महाराजगंज, पुलिस अधीक्षक, श्रम सचिव उत्तर प्रदेश, श्रमायुक्त गोरखपुर और शुगर मिल के यूनिट हेड व प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों का कहना है कि ज्ञापन भेजने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि समय पर वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। यूनियन अध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि प्रबंधन और प्रशासन को पहले भी कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।
Advertisement