एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के पांच एनसीसी कैडेटों का चयन केंद्रीय सशस्त्र बलों में कॉन्स्टेबल पद पर हुआ है। इन कैडेटों का चयन कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जीडी परीक्षा के माध्यम से किया गया है। ये सभी कैडेट विभिन्न वर्षों में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट उत्तीर्ण कर चुके हैं। चयनित कैडेटों में बसंत लाल यादव (एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट 2023) का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में हुआ है। अजय कुमार मिश्र (एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट 2024) को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में जगह मिली है। अभिषेक उपाध्याय (एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट 2020) का चयन भी CISF में हुआ है। आलोक कुमार तिवारी (एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट 2022) सशस्त्र सीमा बल (SSB) का हिस्सा बने हैं, जबकि रूबी वर्मा (एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट 2025) का चयन भारतीय नौसेना के लिए किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने चयनित कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना विकसित करने में सहायक है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार मिल रहे हैं। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष भी कॉलेज के 13 कैडेटों का चयन एसएससी जीडी, पुलिस भर्ती और अग्निवीर योजना के तहत विभिन्न विभागों में हुआ था। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और शारीरिक दक्षता परीक्षण में लाभ प्रदान करता है। इन कैडेटों की सफलता से कॉलेज के अन्य छात्रों में भी केंद्रीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रेरणा मिली है। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं दीं।
एमएलके कॉलेज के 5 एनसीसी-कैडेट का कॉन्स्टेबल पद पर चयन:महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने चयनित कैडेटों को बधाई दी