महसी में शनिवार आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ के दौरान एसपी अक्षय त्रिपाठी और एसपी राम नयन सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। इस अवसर पर कुल 45 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर केवल दो का निस्तारण किया जा सका। डीएम ने शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ मुकेश चंद्र, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों में पांडेयपुरवा (परसोहना) निवासी पंचदेव दीक्षित का एक प्रमुख प्रार्थना पत्र था। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग की। दीक्षित ने बताया कि गाटा संख्या 606 और 581 में उनका नाम त्रुटिपूर्ण ढंग से ‘पदेव’ दर्ज है, जिसे सुधार कर ‘पंचदेव’ किया जाना चाहिए। समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक तनाव भी देखने को मिला। स्थानीय अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-एसडीएम आलोक प्रसाद के ट्रांसफर की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखा। उन्होंने जिलाधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा और कार्य बहिष्कार किया।
महसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित: 45 में से सिर्फ 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण – Mahsi News