महराजगंज DM ने ‘गांव की समस्या’ कार्यक्रम की समीक्षा की: हेवाती में वृक्षारोपण किया, समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए – chiutaha(Nichlaul) News

4
Advertisement

महराजगंज के जिलाधिकारी डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम सभा हेवाती में ‘गांव की समस्या, गांव का समाधान’ कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान पर चर्चा की। यह समीक्षा एक ग्राम चौपाल के आयोजन के दौरान की गई प्रधान प्रतिनिधि राजन पटेल द्वारा जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों और उनकी प्रगति का जायजा लिया तथा जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी डॉ. शर्मा ने ग्राम सभा हेवाती में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर आयोजन कर्ता ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन पटेल एवं आशीष कसौधन, अभिषेक पाण्डेय, ठाकुर , संजय श्रीवास्तव, राजेश गौतम, रवि प्रताप चौधरी, सूरज, विजय, मनीष, विनय साहनी, आलोक, ऋषभ तिवारी तथा समस्त ग्राम सभा की जनता भी उपस्थित रहे तथा जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का भी जायजा लिया तथा प्रधान के कार्यो की सराहना भी किया गया
Advertisement