बलरामपुर में शनिवार देर रात रेहराबाजार-बाबागंज मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौत हो गई। इस हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुशमौरा गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्याम नारायण वर्मा उर्फ किशन (25 वर्ष) पुत्र रामदेव, निवासी ग्राम अचलपुर रूप, थाना रेहराबाजार के रूप में हुई है। वह रात करीब 10 बजे अपने चचेरे भाई रबीन्द्र वर्मा उर्फ भोला को बाबागंज से लेने गया था। लौटते समय कुशमौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन घायल रबीन्द्र वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने श्याम नारायण वर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रबिकांत ने बताया कि श्याम नारायण वर्मा उर्फ किशन को अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घायल रबीन्द्र वर्मा उर्फ भोला का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:रेहरा बाजार-बाबागंज मार्ग पर हादसा; चचेरा भाई गंभीर घायल