पनियरा के नसीराबाद ग्राउंड से 13 युवाओं का चयन: SSC GD परीक्षा में मिली सफलता, क्षेत्र में उत्साह – Paniyara(Maharajganj) News

1
Advertisement

महाराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र स्थित नसीराबाद फिजिकल ग्राउंड ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। यहाँ अभ्यास करने वाले 13 युवाओं का चयन कर्मचारी चयन आयोग (SSC GD) में हुआ है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के चयन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।रविवार को नसीराबाद ग्राउंड पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सफल अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया। युवा समाजसेवी सुनील यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाई।सुनील यादव ने इस अवसर पर कहा कि इन युवाओं ने कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास किया। आज उनकी मेहनत का परिणाम है कि वे देश सेवा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे जनपद के किसी भी एक ग्राउंड से इतने ज्यादा युवाओं का चयन होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।नसीराबाद ग्राउंड से तैयारी करने वाले इन युवाओं का चयन सेना के विभिन्न विंग्स में हुआ है। CISF में अंकित पासवान, अखिलेश यादव, दयानंद यादव, शिवानंद वर्मा, रोहित मौर्या, चंदन गुप्ता और उदय कुमार सहित 7 युवाओं का चयन हुआ है।CRPF में दीपक विश्वकर्मा, अमित, अंशु दुबे, कन्हैया लाल और मोनू यादव सहित 5 युवाओं को सफलता मिली है। वहीं, SSB में दीपक कुमार पासवान का चयन हुआ है।चयनित युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय नसीराबाद ग्राउंड के अनुशासित माहौल और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम की कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया। इस अवसर पर बेचन पाल, अनिल यादव, कमलेश कुमार, शेषनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं:श्रावस्ती में अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Advertisement