श्रावस्ती के गिलौला बाजार में रविवार को RSS ने समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया। यह कार्यक्रम चन्द्रा मार्केट के निकट बस स्टैंड गिलौला में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आत्मीय वातावरण में भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि विश्व के समस्त दर्शनों में केवल हिंदू विचार ही समरसता और एकात्मता की भावना को सुदृढ़ करता है। मकर संक्रांति को सनातन संस्कृति का पावन पर्व बताते हुए इसे सूर्य उपासना और मानव जीवन के सद्गुणों का प्रतीक बताया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता सेवा भारती संगठन मंत्री आनंद कुमार और गायत्री परिवार गिलौला प्रमुख रामफेर गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथियों में दुर्गावाहिनी जिला संयोजक श्रावस्ती वीरू सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष श्री शुकदत्त त्रिवेदी ने की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का लक्ष्य समाज में आपसी सौहार्द, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने समरसता खिचड़ी भोज में सहभागिता कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। सेवा भारती श्रावस्ती के देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









































