पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या: मानसिक रूप से बीमार था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Bahraich News

5
Advertisement

बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर शाम नरैनापुर गांव में हुई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को परिजन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति दूबर खान पिछले चार महीने से मानसिक रूप से बीमार था। रविवार देर शाम किसी बात को लेकर दूबर खान और उसकी 50 वर्षीय पत्नी सैदुल के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दूबर खान ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सैदुल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सैदुल के बेटे अंगनू ने बताया वह निजी काम से बाबागंज बाजार गया था, तभी रिश्तेदारों ने उसे घटना की सूचना दी। अंगनू के अनुसार, उसके पिता दूबर खान मानसिक रूप से बीमार थे और उन्हें अचानक गुस्सा आ जाता था। उनका पिछले तीन महीने से लखीमपुर जिले में इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया- पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या की है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर में तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक:जिला कार्यकारिणी गठित, वेतन बहाली पर बनी रणनीति
Advertisement