दुदरांक्ष में अहम बैठक का आयोजन:अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने ब्लॉक पदाधिकारियों का गठन किया

5
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों का गठन किया है। यह बैठक जिला मंत्री और साऊंघाट प्रभारी रमेशचंद्र कन्नौजिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दुदरांक्ष में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक इकाई के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अवनीश चौधरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी को ब्लॉक मंत्री और विपिन गौतम को ब्लॉक कार्य समिति के पद पर नियुक्त किया गया। आगामी 26 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया का आगमन हरि मैरिज हॉल में होगा। बैठक में उनके स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया गया। जिला मंत्री रमेशचंद्र कन्नौजिया ने नवगठित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसमें संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करना, समाज के साथ खड़ा रहना और राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करना शामिल है। इस अवसर पर बृजेश प्रजापति, प्रहलाद राजभर, रामकरन, जगरनाथ चौधरी, करमदेव यादव, दिनेश चौधरी, दुर्गा गुप्ता, आदर्श गुप्ता, आदेश, श्याम सुंदर, विपिन, परमात्मा चौधरी और रामबुझारत यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  मिहिपुरवा में समाधान दिवस पर 16 शिकायतें आईं: एक का मौके पर निस्तारण; एसडीएम ने सुनीं समस्याएं - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement