अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति ने किया खिचड़ी सहभोज:बलरामपुर के समय माता मंदिर धुसाह में जुटे गणमान्य लोग

4
Advertisement

बलरामपुर जनपद में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा समय माता मंदिर धुसाह में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, श्रावस्ती के निवर्तमान सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, गेलहापुर महंत बृजानंद जी महाराज, अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी, प्रदेश संरक्षक असीम पांडेय विशु, संरक्षक सौरभ त्रिपाठी और सेतुबन्धु त्रिपाठी बाबा सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इनके अतिरिक्त, समाजसेवी विनय मिश्रा, डॉ. तुलसीश दुबे, अंबरीश शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष (71) वीरेंद्र पाठक, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष (71) अरविंद तिवारी, अविनाश मिश्रा, उमाशंकर त्रिपाठी बाबा, यदुनंदन मिश्रा, अतुल त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी, केके तिवारी, अवधेश पांडे, सभासद विनोद गिरि, ज्ञान सागर पाठक, हेमंत मणि तिवारी, अशोक शुक्ला, हेमंत पांडे, श्रीमती ज्योत्सना शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, मोनू दुबे और अक्षत पांडे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा की गई। समिति ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में आर्य समाज का 52वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू:आर्य वीर दल का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र, रक्षात्मक कलाओं ने जीता मन
Advertisement