हरैया सतघरवा में यूरिया खाद की आपूर्ति:साधन सहकारी समितियों पर किल्लत समाप्त

4
Advertisement

हरैया सतघरवा के तराई क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत समाप्त हो गई है। लगभग तीन हजार बोरी यूरिया की आपूर्ति होने से किसानों को राहत मिली है। गेहूं की फसल की सिंचाई के बाद यूरिया खाद की मांग बढ़ गई थी। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर यह आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। अमवा, कोहडौरा, गुगौली, सरकाहवा, कमदी खुर्द और मथुरा बाजार की साधन सहकारी समितियों को तीन हजार बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई है। एडीओ कोऑपरेटिव जनार्दन यादव ने बताया कि समितियों पर यूरिया खाद केवल समिति के सदस्यों को दी जाएगी। अन्य किसानों को अपनी आवश्यकता के लिए निजी दुकानदारों से यूरिया खाद प्राप्त करनी होगी।
Advertisement