रविवार सुबह लक्ष्मीपुर बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक के पास एकमा मोड़ पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिले शव को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाना शुरू किया। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। पुलिस आसपास के गांवों और अन्य जिलों के थानों में युवक का हुलिया साझा कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘शिनाख्त के लिए नियमानुसार 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।’
लक्ष्मीपुर बाजार में अज्ञात युवक का शव बरामद: पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, शिनाख्त जारी – Ekma(Nautanwa) News