इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास खंड से संबंधित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा विकास खंड के अंतर्गत छूटे हुए ग्रामों और पूर्व में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लक्ष्यों पर चर्चा करना था। अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक उपकेंद्र को प्रतिदिन 20 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे संबंधित कर्मियों द्वारा पूरा किया जाता है। डॉ. द्विवेदी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, पात्र गृहस्थी और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों की पहचान कर शत-प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड सुनिश्चित करें। बैठक में बीपीएम अनिल कुमार यादव, एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी, बीसीपीएम शिवशंकर वरुण, डीईओ दिनेश कुमार श्रीवास्तव, मंजू सिंह, सुशीला देवी, रीना तिवारी, सुभावती देवी, राजनीपाल, प्रियंका वर्मा, रूमा चौधरी, नीलम वर्मा, आरती चौधरी, अंतिमा रानी सहित कई एएनएम और सीएचओ सीमा यादव, रंजना यादव, पिंकी चौहान, अंबिका मौर्य, बृज किशोर दुबे आदि मौजूद रहे।
इटवा सीएचसी पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित:आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लक्ष्य पर हुई चर्चा