श्रावस्ती मे कांग्रेस ने मणिकर्णिका घाट क्षति पर जताया विरोध:दोषियों पर सख्त कार्रवाई और घाट के पुनर्निर्माण की मांग की

5
Advertisement

श्रावस्ती में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई ने वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को हुए नुकसान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए इस घटना को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला बताया है। पार्टी ने घाट के पुनर्निर्माण, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, भिनगा मे कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट को हुआ नुकसान केवल एक स्थल की क्षति नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और देश की सांस्कृतिक विरासत पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और गलत नीतियों के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है। त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ घाट का सम्मानपूर्वक पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और मनरेगा बचाओ संग्राम के अमन पांडे भी उपस्थित थे। उन्होंने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर सरकार से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।

यहां भी पढ़े:  महराजगंज जिलाधिकारी ने मकर संक्रान्ति तैयारियों का निरीक्षण किया: गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में दिए आवश्यक निर्देश - Darahata(Nichlaul) News
Advertisement