बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर 20 जनवरी को 16 पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई ग्राम इमामनगर गड़रहवा में की गई। ध्वस्त किए गए निर्माण गाटा संख्या-280 पर थे, जिसका रकबा 0.1900 हेक्टेयर है और यह राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है। इसके अतिरिक्त, गाटा संख्या 68 पर भी अतिक्रमण हटाया गया, जो तालाब के नाम दर्ज है। कुल 16 व्यक्तियों ने लंबे समय से इन सरकारी भूमियों पर पक्के निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा था। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई को नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह और क्षेत्रीय लेखपाल की टीम ने अंजाम दिया। मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे जेसीबी के माध्यम से इन अवैध ढांचों को गिराया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने से अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड और सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सरकारी भूमि पर 16 पक्के निर्माण ध्वस्त: एसडीएम नानपारा के निर्देश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान – Nanpara News