बलरामपुर जनपद के राजापुर भरिया जंगल क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो मोटरसाइकिलें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान उतरौला क्षेत्र के एक बारवलिया निवासी संदीप के रूप में हुई है, जिनके पैर में चोट आई है। मझारी निवासी अजय और शालू भी इस हादसे में घायल हुए हैं। शालू के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
बलरामपुर में सड़क हादसा, तीन घायल:तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी