श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक विकलांग महिला मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। यह घटना मल्हीपुर खुर्द ग्राम पंचायत के मोगला मजरा में हुई। 35 वर्षीय रामकली पत्नी राम विलास रात में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर पर बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रही थी, तभी अचानक उसे करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद, परिजनों ने घायल रामकली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी मल्हीपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण अब महिला की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज अभी भी जारी है।






































