सोनहा में मीडिया कर्मी को मिली धमकी, FIR दर्ज:पंचायत में अनियमितताओं की शिकायत पर भड़का आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

6
Advertisement

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में मीडिया कर्मी को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में ग्राम खमरिया निवासी विकास चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पंचायत से जुड़े कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उन्हें फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की ओर से कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंप दी गई है। मामले में सोनहा थाने में मुकदमा संख्या 11/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है। इधर, मीडिया कर्मी राहुल सिंह ने आरोपी को 50 लाख रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भी भिजवाया है। घटना को लेकर जिले के पत्रकार संगठनों में रोष है। संगठनों ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement