पोंदली गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। इस परियोजना का उद्देश्य गांव के हर घर तक नल से जल पहुंचाना था, लेकिन काम रुकने से ग्रामीणों की उम्मीदें अधूरी रह गई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण स्थल की चारदीवारी टूट चुकी है। वहां पड़ा जनरेटर अब बच्चों के खेलने का साधन बन गया है, जिससे उसके खराब होने या किसी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, सरकारी निर्माण सामग्री खुले में पड़ी-पड़ी खराब हो रही है। ग्रामीणों में सिराज, राजू, सुधीर और वसीम सहित अन्य लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि रुके हुए कार्य को तत्काल फिर से शुरू कराया जाए और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।






































