नानपारा में सऊदी भेजने के नाम पर ठगी: ट्रैवल एजेंसी संचालक समेत तीन पर शिकायत – Nanpara Dehati(Nanpara) News

6
Advertisement

नानपारा में सऊदी अरब भेजने और नौकरी के लिए वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक ट्रैवल एजेंसी संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवकों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर उनसे हजारों रुपए वसूले गए। बरगदिहा भलुहिया, नानपारा निवासी जाबिर अली (52) ने बताया कि मतलूब नामक व्यक्ति नानपारा-मिहींपुरवा रोड स्थित ट्रैवल एजेंसी सऊदी अरब में नौकरी और वीजा दिलाने का लालच देकर युवाओं से ठगी करता है। शिकायत के अनुसार, मार्च 2025 में इलियास को सऊदी अरब में होटल लाइन में रसोइया की नौकरी दिलाने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद 1 मार्च 2025 को एजेंसी के कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे कहा गया कि 50 हजार रुपए देने पर सऊदी अरब में खानसामा की नौकरी के लिए वीजा दिला दिया जाएगा, जहां 18 हजार रियाल प्रतिमाह वेतन और खाना-रहना मुफ्त होगा। भरोसे में लेकर आरोपियों के कहने पर जाबिर अली ने 1 मार्च 2025 को ऑनलाइन माध्यम से 15 हजार रुपए ट्रांजेक्शन आईडी नंबर 1007533XXXXX के जरिए जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने मेराज अली को मेडिकल कराने के लिए मुंबई भेजा। मेराज ने 5 अप्रैल 2025 को मुंबई स्थित मोहम्मदी हेल्थ-केयर सिस्टम्स में अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बावजूद न तो वीजा मिला और न ही नौकरी से जुड़ी कोई प्रक्रिया पूरी हुई। पीड़ित का आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे। अंततः ठगी का एहसास होने पर जाबिर अली ने यह प्रार्थना पत्र धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत नानपारा थाने में दाखिल किया है। फिलहाल अदालत में मामला विचाराधीन है।
यहां भी पढ़े:  थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित: अफेयर मामले में बंगाल से युवती को लेकर आए, युवक के रिश्तेदार से लिए थे एक लाख - Bahraich News
Advertisement