राम जानकी मंदिर में यज्ञशाला का शिलान्यास:सिद्धार्थनगर के खेसरहा में कठेला थाना अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

7
Advertisement

सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर समाधि बाबा स्थान के प्रांगण में यज्ञशाला का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही पक्के स्थल के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हुआ। कठेला थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने विधिवत रूप से शिलान्यास संपन्न कराया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बाबू राम पाण्डेय यज्ञ अध्यक्ष रहे। मुख्य यजमान अनुराग पांडे ने पंडित विवेकानंद मिश्र के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर शिलान्यास अनुष्ठान पूर्ण किया। इस अवसर पर कुटी के महंत अनिल दास भी उपस्थित रहे। निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे। इनमें बीडीओ बाबा, मोनू बाबा, अंगद पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, सिंटू पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी ने मंदिर परिसर के विकास और धार्मिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की इस पहल की सराहना की।
यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: विशेश्वरगंज ब्लॉक की पुरैना पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Visheshwarganj(Bahraich) News
Advertisement